टीआरपी डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात दौरे के दौरान अपनी ही पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं को बीजेपी की “बी-टीम” तक करार दिया और पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत दिए।

गुजरात अटक गया है, कांग्रेस रास्ता दिखाने में असमर्थ

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात को सही दिशा नहीं मिल रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि गुजरात कांग्रेस खुद इस स्थिति से निपटने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और मैं कह रहा हूं कि गुजरात कांग्रेस उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है। मैं शर्म या डर से नहीं बोल रहा हूं, बल्कि सच्चाई आपके सामने रख रहा हूं।

पार्टी के कई नेता बीजेपी से मिले हुए

राहुल गांधी ने कांग्रेस के अंदर गंभीर गुटबाजी और भ्रष्ट नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में दो तरह के नेता हैं। वास्तविक कांग्रेस नेता जो कि जनता से जुड़े हैं और पार्टी के लिए काम करते हैं। वहीं जनता से कटे नेता जिन्हें जनता के मुद्दों की परवाह नहीं और उनमें से आधे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

    See also  YouTube पर भी दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी, चैनल पर 2 करोड़ के पार हुए सब्सक्राइबर्स

    बड़े बदलाव के संकेत, कई नेताओं पर गिर सकती है गाज

    राहुल गांधी ने पार्टी में बड़ा बदलाव करने का संकेत देते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़े तो 10 से 40 नेताओं को बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस संगठन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा, कांग्रेस पार्टी रेस के घोड़े को बारात में लगा देती है और बारात के घोड़े को रेस में दौड़ाने की कोशिश करती है।

    क्या कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी?

    राहुल गांधी के इस बयान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि गुजरात कांग्रेस में बड़े बदलाव होने वाले हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान इस पर क्या कदम उठाता है और क्या गुजरात कांग्रेस अपने भीतर सुधार करने में सफल होती है या नहीं।

    रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।