Bilaspur-Charlapalli Special Train Indian Railways.
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एसी-3 कोच की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी

टीआरपी डेस्क। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस मेंटेनेंस कार्य की वजह से 10 यात्री ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है, जबकि 18 अन्य ट्रेनों के परिचालन में बदलाव (Short Terminate/Route Divert) किया गया है।

गोंदिया स्टेशन छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। ट्रेनों के रद्द होने से रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ के दैनिक यात्रियों सहित लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। खासकर मई महीने की छुट्टियों के दौरान यात्रा करने वालों को अब वैकल्पिक साधनों या अन्य ट्रेनों पर निर्भर रहना होगा।

मुख्य रूप से रद्द होने वाली गाड़ियां (3 से 22 मई)

रेलवे प्रबंधन के अनुसार, निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनें इस अवधि के दौरान नहीं चलेंगी

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109): 03 से 22 मई तक रद्द।

See also  Train Cancelled : CG से गुजरने वाली 22 ट्रेनें फिर रद्द, दो गाड़ियां चलेगी परिवर्तित मार्ग से

इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18110): 05 से 24 मई तक रद्द।

रायपुर-इतवारी पैसेंजर (58205): 03 से 22 मई तक रद्द।

डोंगरगढ़-गोंदिया-इतवारी-बालाघाट के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनें भी 22 मई तक बंद रहेंगी।

बीच में समाप्त (Short Terminate) होने वाली ट्रेनें

कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गोंदिया तक न जाकर बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त कर दी जाएंगी:

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231): दुर्ग और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस (12105): अंजनी और गोंदिया के बीच नहीं चलेगी।

जबलपुर-गोंदिया एक्सप्रेस (51707): बिरसोला और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

गोंदिया-कटंगी और गोंदिया-तिरोड़ी के बीच चलने वाली मेमू/डेमू ट्रेनें भी बिरसोला स्टेशन पर समाप्त होंगी।

परिवर्तित मार्ग (Diverted Route)

रीवा और इतवारी के बीच चलने वाली रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11754/11753) मई के विभिन्न निर्धारित दिनों में अपने सामान्य मार्ग के बजाय जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर चलेगी।