रायपुर। वन विभाग में कार्यरत मेहनतकश दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि 6,100 कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि के रूप में हर माह 4,000 रुपये मिलेंगे। इसके लिए सरकार ने 12.34 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

सीएम ने कहा कि यह राशि इन कर्मचारियों के कठिन परिश्रम का सच्चा सम्मान है। इससे पहले, इसी वित्तीय वर्ष में 9.21 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की जा चुकी है। इस पहल से कर्मचारियों को न केवल आर्थिक मदद मिलेगी, बल्कि उनकी मेहनत को भी पहचान और सम्मान मिलेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।