अच्छी खबरः यूपीएससी में चयनित अभ्यार्थियों के लिए इंटरव्यू के दौरान दिल्ली में रहने-खाने की व्यवस्था करेगी सरकार

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के जो भी अभ्यर्थी दिल्ली इंटरव्यू देने जाएंगे, उनको छत्तीसगढ़ सदन में रहने-खाने की सुविधा सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी भी दी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा में चयनित सभी अभ्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।