Zomato's 10-minute delivery: कंट्रोवर्सी के बाद सामने आया फाउंडर का जवाब, कहा- डिलीवरी बॉय पर नहीं देते दबाव, रखते है सुरक्षा का ध्यान
Zomato's 10-minute delivery: कंट्रोवर्सी के बाद सामने आया फाउंडर का जवाब, कहा- डिलीवरी बॉय पर नहीं देते दबाव, रखते है सुरक्षा का ध्यान

टीआरपी डेस्क। जोमैटो की 10 मिनट डिलीवरी वाली बहस अभी शांत नहीं हो पाई है। ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी Zomato ने 10 मिनट में खाना घर पहुंचाने का ऐलान किया जिसपर सवाल उठाए गए थे। इन सभी सवालों का जवाब जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने डिलीवरी बॉय को ट्रेनिंग और इंश्योरेंस देने की बात भी कही। बता दें दीपिंदर गोयल ने इसे जोमैटो इंस्टा का नाम दिया है।

ये चीजें होंगी मेनू में शामिल

10 मिनट में डिलीवरी वाली इस कंट्रोवर्सी के बीच दीपिंदर ने बताया कि, 10 मिनट में कुछ चुनिंदा सर्विसेज ही मिलेंगी। इस सर्विस के अंदर नजदीकी स्थानों वाले और कुछ चुनिंदा चीजें ही मिलेंगी जैसे कि, ब्रेड आमलेट, पोहा, चाय, बिरयानी, मोमोज, कॉफ़ी और मैगी जैसे फूड्स का आर्डर दे सकते है। इसके साथ ही 10 मिनट में सर्विस देने के लिए नए फ़ूड स्टेशन तैयार किये जा रहे है।

डिलीवरी बॉय पर नहीं देते दबाव

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर ने बताया कि वह डिलीवरी पार्टनर पर तेजी से डिलीवरी करने का कोई दबाव नहीं देते हैं। इसके आलावा डिलीवरी लेट होने पर कोई जुर्माना भी नहीं लगाया जाता है। हम किसी की जिंदगी को जोखिम में नहीं डालते हैं। हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षा देना जारी रखते हैं और दुर्घटना और जीवन बीमा भी देते हैं।

See also  कांग्रेस ने झारखण्ड विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, छग के सीएम भूपेश, गृह मंत्री ताम्रध्वज और स्वास्थ्य मंत्री टीएस का नाम शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।