रायपुर। आज नगर निगम में हुई एमआईसी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि शहर के सभी अवैध नल कनेक्शन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध नल कनेक्शन को 100 रुपए देकर वैध करा सकते हैं। यूजर चार्ज में भी संशोधन किया गया है।

व्ययासायीकरण और रेसिडेंसल के दाम निर्धारित किए गए हैं। वीआईपी रोड का नाम बदला गया है। स्व: राजीव गांधी के नाम पर होगा। पायलेट प्रोजेक्ट के नाम पर दो वार्डों की लिया गया है।

अधिकारियों की पद्दोनती का मामला पास कर दिया गया है। दुकानों को लेकर चर्चा 92 दुकानों को किराए से देने का प्रस्ताव पास हुआ है। खाली प्लाटो का टैक्स कम करने का प्रस्ताव भी पास हुआ है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।