रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण से छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र प्रारम्भ हुआ था। अपने भाषण में राज्यपाल उइके करीबन 40 मिनट गाँव, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती पर ही बोलती नजर आई। इसके बाद अनुसुइया उइके ने राज्य सरकार की शराबनीति पर भी बात की।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा नेता आक्रामक रहे। बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण के दौरान बीच-बीच में बोलते रहे। भाषण खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्यपाल जी आपसे हर कथन असत्य करवाया गया है।”

बता दें राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण में 55 बिंदु थे। लेकिन उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि पर ही ज्यादा जोर दिया। अपने भाषण में राज्यपाल कहा कि- “सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हर आयाम पर ध्यान दिया है। खेती के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान सरकार की बड़ी सफलता है। प्रदेश के 14 आदिवासी बहुल जिलों में चिराग योजना शुरू हुईं है, इससे इन अंचलों में आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। जैविक खेती को राज्य सरकार बढ़ावा दे रही है। गोबर से जैविक खाद बनाया जा रहा है ताकि रासायनिक खाद की कमी से निपटा जा सके।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।