स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मणिपुर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस विषय पर चर्चा करने के बाद मणिपुर चुनाव के उपरांत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आज शाम 06:45 पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मणिपुर के लिए रवाना होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव मणिपुर पहुंचकर विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग के दिन वहां उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुकुल वासनिक से भी स्वास्थ्य मंत्री ने इस पूरे विषय पर चर्चा की है। दोनो वरिष्ठ नेता हाईकमान के निर्देश पर एक साथ मणिपुर में मौजूद रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में नए वित्त वर्ष में नहीं बदलेगी कलेक्टर गाइडलाइन, नहीं होगा नया सर्वे, पहली बार लागू होगा डायनामिक रेट सिस्टम, पढ़ें पूरी खबर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।