दंतेवाड़ा। जिले के हिलौली में एनएमडीसी खदान क्रमांक 13 के गेट पर जमे तमाम सरपंचों और सियासी पार्टी के नेताओं को आज दंडाधिकारी दंतेवाड़ा की ओर से एनएमडीसी के गेट को तत्काल खाली करने का नोटिस तामिल किया गया है ।

प्रशासन ने तमाम पंचों सरपंचों और सियासी पार्टियों के नेताओं को कहा है कि वह बुधवार की रात्रि 12:00 बजे के पहले एनएमडीसी के खदान क्रमांक 13 के गेट को खाली कर दें। यदि वे ऐसा नहीं करते तो प्रशासन बल पूर्वक वह गेट खाली कराया आएगा।

ऐसे में अब देखना यह होगा इतनी रात को तमाम गांव से दूर -दूर के इलाकों से आए हुए आदिवासी कहां जाते हैं। या प्रशासन उनके खिलाफ क्या कदम उठाता है ।प्रशासन ने अपने नोटिस में लिखा है जब सरकार ने आपकी सारी मांगों को मान लिया इसके बावजूद भी धरने पर बैठना गैरकानूनी है।

इसके लिए प्रशासन ने तमाम सरपंचों को आगाह किया कि वे एनएमडीसी के गेट को खाली कर दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

See also  हार की समीक्षा बैठक में रो पड़ीं पूर्व महिला विधायक : दूसरे नेताओं ने भी जमकर निकाली भड़ास

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।