रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को सरगुजा दौरे पर है। वे वहां पर सरगुजा प्राधिकरण की बैठक लेंगे। सीएम श्री बघेल के राजीव गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर पहुंचते ही लोगों ने प्रसिद्ध जीरा फूल, चावल और लीची से उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम बघेल ने सरगुजा जिले के 301 परिवारों को वन अधिकार पट्टा वितरण किया। 400 हितग्राहियों में से 136 गैर आदिवासियों को भी पट्टा दिया गया। साथ ही सीएम श्री बघेल किसानों के साथ फोटो सेशन में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भव्य स्वागत समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, आयुक्त सह संचालक जनसंपर्क तारण प्रकाश सिन्हा, विधायक डॉ प्रितमराम, वृहस्पति सिंह, अम्बिका सिंहदेव, गुलाब कमरों यू डी मिंज ,संयुक्त सचिव टामन सिंह सोनवानी, सरगुजा कमीश्नर एके टोप्पो, पुलिस महानिरीक्षक केसी अग्रवाल, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

See also  राजधानी रायपुर के 70 वार्डों की नई सीमाएं प्रस्तावित, दावा-आपत्तियों के बाद होगा परिसीमन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।