रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की कार्रवाई अब नतीजों के करीब है। बीते महीने रायपुर सहित 22 ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद दस्तावेजों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। इस पूरे ऑपरेशन में रायपुर के पास स्थित एक बड़ी गुटखा फैक्ट्री भी जांच के घेरे में है।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग जल्द ही टैक्स चोरी से जुड़ा बड़ा खुलासा कर सकता है। शुरुआती जांच में ही 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आ चुकी थी। इसके बाद अफसरों की टीम ने हर संस्थान के दस्तावेजों को खंगालते हुए लगातार जांच की और अब फाइनल रिपोर्ट तैयार हो रही है।

संभावना जताई जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित कारोबारियों पर करोड़ों रुपये का टैक्स और जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग साफ कर चुका है कि टैक्स दिए बिना कारोबार चलाना अब मुश्किल होगा।

यही वजह है कि बीते तिमाही में छत्तीसगढ़ ने जीएसटी कलेक्शन के मामले में देश के टॉप राज्यों में जगह बनाई थी। इस तिमाही में भी राज्य सरकार और विभाग का फोकस यही है कि टैक्स कलेक्शन में पिछड़ने न दिया जाए। कारोबारियों को सख्त संदेश दिया गया है टैक्स लंबित रखा तो कार्रवाई तय है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।