dhan pendra

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अभिलेख से ज्यादा धान भंडारण एवं अमानक स्तर के धान की बिक्री की रोकथाम के लिए छापामार कार्रवाई लगातार जारी है। इस कार्रवाई के दौरान लाखों का धान जब्त किया गया।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, कृषि एवं कृषि मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में अमानक एवं अवैध भण्डारण पाए जाने पर कुल 688 क्विंटल धान जप्त किया गया।

7 किसानों के धान मिले अमानक

संयुक्त टीम को धान खरीदी केंद्र धनौली में निरीक्षण के दौरान सात किसानों के 444.80 क्विंटल धान अमानक मिला। इसी तरह धान खरीदी केंद्र तरईगांव में अमानक पाए जाने पर 184 क्विंटल धान जब्त किया गया।

व्यापारी के गोदाम में मिला अवैध धान

छापामार दल को निरीक्षण के दौरान पेण्ड्रा के व्यापारी रतनलाल गोयनका के गोदाम में अवैध रूप से भंडारित 60 क्विंटल धान बरामद किया गया। गौरतलब है कि व्यापारियों द्वारा बाहर का धान मंगाकर किसी और किसान के नाम पर उसे सरकारी धान खरीदी केंद्र में बेच दिया जाता है। यही वजह है कि सरकार द्वारा बिना दस्तावेज के धान का इस तरह स्टॉक करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। एमपी से लगे हुए पेंड्रा जिले में भी बाहर का धान स्टॉक किये जाने की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। इसे देखते हुए प्रशासनिक अमला लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इससे पूर्व भी छापामार दल ने 454 बोरा अवैध धान जब्त किया था।

See also  प्रीमियम पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली : सीजे ने मंडल प्रबंधक को जमकर लगाई फटकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।