रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का वास्तविक स्थिति में जायजा लेते हुए मंत्री जायसवाल ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में एयर कंडीशनर (AC) खराब पाए गए, जिससे मरीजों को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हो रही थी। इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि सभी खराब एसी 24 घंटे के भीतर ठीक कराए जाएं या आवश्यकता पड़ने पर नए एसी लगाए जाएं।

मंत्री जायसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों को किसी भी हालत में मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।