रायपुर। हिट एंड रन कानून में सजा को सख्त किए जाने के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है।

हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों के विरोध प्रदर्शन के कारण छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिली। हालांकि डिलर्स के नीजी टैक्सर्स डिपो से डिजल-पेट्रोल लेकर निकल रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लोगों को फ्यूल से संबंधित कोई परेशानी नहीं होगी।

वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में भी हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून के खिलाफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ड्राइवरों ने विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश के धार में वाहन चालकों ने पीथमपुर हाईवे को जाम कर दिया। महाराष्ट्र के नागपुर में वाहनों चालकों की हड़ताल का दूसरे दिन असर दिखाई दे रहा है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

See also  भारी बारिश के चलते इस जिले में दो दिन स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिट एंड रन कानून मामले में जारी हड़ताल के बीच सख्त रुख अपनाएं जाने के संकेत दिए है। सरकार ने हड़ताल के बीच पेट्रोल-डीजल के संकट पर खत जारी किया हैं। सरकार की तरफ से साफ़ कर दिया गया है कि प्रदर्शन के बीच ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं की जा सकती। सरकार प्रदर्शनकारियों पर नजर बनाये हुए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।