किसानों से सब्सिडी की राशि का 50 प्रतिशत मांगने वाला हार्टिकल्चर डेवलपमेंट अफसर गिरफ्तार

रायपुर। एसीबी/ ईओडब्ल्यू की टीम ने संयुक्त कार्वाई करते हुए छत्तीसगढ़ उद्यानिकी व प्रक्षेत्र वानिकी विभाग के हार्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर परमजीत सिंह गुरूदत्त को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी टीम ने हार्टिकल्चर अधिकारी को वीडियो के आधार पर कार्रवाई की एवं किसानों से सब्सिडी की राशि का 50 प्रतिशत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बता दें कि पीड़ित ने अपने मोबाइल से अफसर को रिश्वत मांगते रिकॉर्ड किया था। इसके बाद एसीबी से शिकायत की। जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने आरोपी अफसर को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले एसीबी ने मुंगेली में शिकायत के आधार पर मई माह में एक पटवारी को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई एसीबी/ ईओडब्ल्यू के चीफ आरिफ एच शेख के निर्देश पर एसपी पंकज चंद्रा के नेतृत्व में हुई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।