रायपुर। नगर निगम के कमिश्नर ने नजूल और बाजार विभाग को जोन कार्यालयों से एक बार फिर से वापस ह्वाइट हाउस बुला लिया है। कमिश्नर शिव अनंत तायल ने ये आदेश जारी किया। इसके साथ ही साथ निगम कमिश्नर ने जोन कमिश्नर्स को दिए गए अधिकार भी वापस ले लिए। इस पर राजधानी के लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।

सुभाष तिवारी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष): ये विभाग जोन के अधिकारियों से संभाले नहीं संभल रहे थे, लिहाजा इनको वापस बुला लिया गया। यह विकेंद्रीकरण इन विभागों को मजबूत करेगा। तो वहीं जोन में रहने से आम अवाम को सुविधाएं थीं। ऐसे में अगर इन विभागों को मुख्यालय बुलाया जाएगा तो जोन कमिश्नर का अधिकार शून्य हो जाएगा। यह गलत बात होगी। इन दोनों विभागों के पास तमाम बड़े- प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी है।
ऐसे में इनको चाहिए कि उन जिम्मेदारियों का निर्वहन तथा समस्याओं का निस्तारण जिम्मेदारी से किया जाए।
आर.डी. शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार): सरकार अधिकारियों नहीं बल्कि आम जनता की सुविधाओं के लिए काम करती है। ऐसे में कमिश्नर शिवअनंत तायल एक जिम्मेदार अधिकारी हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया होगा तो उसके पीछे कुछ न कुछ कारण रहे होंगे? मेरा मानना है कि ऐसा उन्होंने इस लिए किया होगा ताकि जनता को सारी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकें।
रेखा साहू (निवासी- वार्ड 50) : शहीद पंकजविक्रम वार्ड निवासी रेखा साहू ने कहा कि पहले जोन जाना पड़ता था अब निगम मुख्यालय जाना पड़ेगा। न पहले परेशानी थी और न अब ही रहेगी। अधिकारी जहां भी आदेश करेंगे हमको जाना तो पड़ेगा ही, अगर हम जिम्मेदार नागरिक हैं तो। कमिश्नर ने अगर एक् शन लिया है तो जाहिर है कि आगे पीछे सोचकर ही लिया होगा? इसमें कोई बुराई तो नहीं है। पहले भी तो वहीं ये सारे काम हुआ करते थे।

See also  रायपुर कोर्ट परिसर में पकड़ाया फर्जी वकील : जमानत के नाम पर लिए 10 हजार, 20 साल का युवक बना LLB-LLM

प्रीति सिंह ठाकुर (निवासी वार्ड 50): कमिश्नर का आदेश है तो मानना ही पड़ेगा। उन्होंने सोच-सम­ा कर ही फैसला किया होगा। हमें इससे कोई शिकायत नहीं है। यहां से जितनी दूरी जोन की है उतनी ही मुख्यालय की। ऐसे में भला हमें क्या तकलीफ?

कमिश्नर के आदेश को ही जायज ठहरा रहे लोग:
इस मामले में कमिश्नर शिव अनंत तायल के आदेश को लोग जायज ठहरा रहे हैं। ै शकुन यादव,सुशीला श्रीवास, जरीना खान,अशोक सिंह ठाकुर, हेमलता साहू, संतोष साहू, विजय तिवारी और शकील खान समेत तमाम दूसरे लोग भी कमिश्नर के आदेश को सही ठहरा रहे हैं।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।