रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने एक बार फिर से हिंसक वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एक IED विस्फोट कर ITBP (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के चार जवानों को निशाना बनाया। इस हमले में जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

घटना की जानकारी

एसपी प्रभात कुमार के अनुसार हमले के समय ITBP की टीम नक्सल ऑपरेशन से सर्चिंग कर वापस लौट रही थी। अचानक, नक्सलियों ने LED ब्लास्ट किया, जिससे दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस को जिला अस्पताल से रवाना किया गया है, ताकि घायल जवानों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।

आगे की कार्रवाई

एसपी ने आगे कहा कि, जवान अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। जैसे ही वे आते हैं, पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।