टीआरपी डेस्क। भारतीय विमानन क्षेत्र में एक बार फिर से बम की धमकी का सिलसिला जारी है। शनिवार को इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की 10 अलग-अलग फ्लाइट्स में बम रखने की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इनमें से पांच फ्लाइट्स इंडिगो की और पांच अकासा एयरलाइंस की हैं।
इंडिगो का बयान

इंडिगो ने अपनी दो फ्लाइट्स के बारे में जानकारी दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुंबई से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 17 से संबंधित स्थिति के प्रति हम जागरूक हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।”
पिछले हफ्ते आई 70 धमकियां

आपको बता दें कि इस हफ्ते के दौरान भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित लगभग 70 उड़ानों में बम होने की धमकियां मिली थीं। हालांकि, सभी धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं। इन धमकियों के चलते कई उड़ानों के मार्ग परिवर्तित करने और समय बदलने की आवश्यकता पड़ी।

See also  7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, सितंबर में होगा डीए/डीआर का भुगतान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।