रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट की चपेट में आने से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तोयामेटा जंगल में हुई, जहां नक्सलियों ने घात लगाकर IED प्लांट किया था।

घायल जवान को पहले जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया जा रहा है।

आज छोटेडोंगर थाना से जिला सुरक्षा बल और डीआरजी की संयुक्त टीम रोड सुरक्षा अभियान के लिए निकली थी। दोपहर करीब 2 बजे जब टीम तोयामेटा और कवानार के बीच जंगल में पहुंची, तभी एक जवान नक्सलियों के बिछाए गए IED की चपेट में आ गया।

फिलहाल घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

See also  OBC आरक्षण को लेकर भाजपा ने दी सफाई, प्रदेश अध्यक्ष ने तीन मंत्रियों के साथ ली प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर लगाया ये आरोप…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।