रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर ने अब शराब बंदी को लेकर मुख्यमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अजीबों-गरीब गुजारिश की है। उन्होंने लिखा है कि आप शराब बंदी नहीं करेंगे कम से कम पीने वालों के लिए अच्छी सुविधा प्रदान करें।

माननीय_मुख्यमंत्री_जी

अब जब तय तो गया कि
आप शराब बंदी नहीं करेंगे
शराब के पैसों से ही शासन चलाएंगे
तो कम से कम पीने वालों को
अच्छी सुविधा प्रदान कर उनकी
नाराजगी दूर करने का
कष्ट करें


उन्होंने इस ट्वीट में एक अखबार की खबर को शेयर किया है। जिसमें सरकार द्वारा 800 ब्रांड की शराब का एग्रीमेंट करने के बावजूद दुकानों में महज 10 ब्रांड की ही शराब उपलब्ध होने की बात लिखी है। इसके साथ ही खबर में यह बताया गया है कि इसे लेकर शराब के शौकीनों में नाराजगी है।

See also  विकास दर के कमजोर आंकड़ों के बाद अब RBI कर सकता है ब्‍याज दरों में कटौती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।