टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन अपराधियों पर कार्रवाई अब भी बेहद कम दिख रही है। ताजा मामला भिलाई से सामने आया है, जहां एक ही तरीके से दो बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनके खातों से कुल 4.70 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

कैसे हुआ फ्रॉड?

दोनों बुजुर्ग SBI YONO ऐप अपडेट कर रहे थे। तभी उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। सामने वाला खुद को बैंक का कस्टमर केयर अफसर बताकर बात करता रहा। फिर व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और कहा कि ऐप अपडेट करने के लिए उस पर क्लिक करें।

जैसे ही पीड़ितों ने लिंक खोला और अपनी जानकारी डाली, उनके खाते से बिना ओटीपी के लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए।

कहां-कहां से हुई ठगी?

पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है
राजेश कुमार पांडेय, जो नेहरू नगर पश्चिम के रहने वाले हैं, उनके सेक्टर-4 स्थित SBI खाते से 26 जून को 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए।

See also  दिल्ली में विद्यार्थियों से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया संवाद

दूसरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है
85 साल के रमाशंकर पांडेय, जो माइंस से रिटायर्ड मैनेजर हैं, उनके खाते से 2.80 लाख रुपये गायब कर दिए गए।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर ली गई है। सुपेला और जामुल थाना पुलिस कॉल डिटेल्स और भेजे गए लिंक की जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगों तक पहुंचा जा सके।

दें ध्यान

अगर कोई फोन करके खुद को बैंक वाला बताकर लिंक भेजे या आपकी पर्सनल जानकारी मांगे तो सावधान हो जाइए। बैंक कभी भी इस तरह की जानकारी फोन या लिंक के जरिए नहीं मांगता।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।