रायपुर : रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) आनंद छाबड़ा ने आईजी ऑफिस में रेंज के पांच जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक कई आवश्यक दिशानिर्देश जिले के अधीक्षकों को दिए गए जिनमें प्रमुख रूप से पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की योजना बनाने, जुआ और सट्टा जैसे अवैध कामों पर तत्काल कार्रवाई करने, विजुअल पुलिसिंग और चिटफंड मामलों पर त्वरित कार्रवाई जैसे मुद्दों पर वृहद चर्चा हुई। साथ ही बैटक में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा दिए गए धान के अवैध परिवहन को रोकने के निर्देशों का कठोरता से पालन करने के निर्देश IG ने सभी SP को दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में रायपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद बलौदाबाजार और धमतरी जिलों के SP उपस्थित रहे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  CSR फंड को लेकर गरमाया सदन, भाजपा विधायक किरण सिंह देव ने ही मंत्री पर दागे सवाल, विपक्ष ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।