IND vs NZ Tests : पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अंजिक्य रहाणे को कप्तानी, दो नए चेहरों को मिला मौका

खेल डेस्क। IND vs NZ Tests : बीसीसीआई (BCCI) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड को भारत के दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली को (Virat Kohli) पहले टेस्ट के लिए वहीं रोहित शर्मा को पूरी सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

कोहली की गैरमौजूदगी में उपकप्तान रहाणे टीम की कमान संभालेंगे। वहीं अनुभवी और दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को उप-कप्तान बनाया गया है। 17 नवंबर से भारतीय टीम न्यूजीलैंड से घरेलू सरजमीं पर भिड़ेगी। इस दौरान दोनों टीमें तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में टीम के साथ जुड़ जाएंगे और कप्तानी संभालेंगे।

NZ Tests के लिए टीम इंडिया

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, के एल राहुल, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा, के एस भरत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

हनुमा विहारी टीम से बाहर

हनुमा विहारी को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट जनवरी 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। तब सिडनी में हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद भी उन्होंने बैटिंग जारी रखी थी। हनुमा ने 161 गेंदों का सामना किया था और 23 रन बनाए थे। उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए मैच बचाया था। विहारी ने अभी तक 12 टेस्ट खेले हैं और इनमें 32.84 की औसत से 624 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।