टीआरपी। Mahatari Seva Express, : महतारी सेवा एक्सप्रेस से अवैध शराब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने चालक को बर्खास्त कर दिया है।


102 महतारी सेवा एक्सप्रेस, रजनीश श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस


राजनांदगांव जिले के छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा योजना के वाहन क्रमांक सीजी 07-सीपी 3015 के चालक राहुल साहू को पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने पर राज्य कार्यालय ने संबंधित चालक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में जिला समन्वयक 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस, रजनीश श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एफआईआर दर्ज कर चालक को जेल


संबंधित वाहन साईराम टेक्नो मैनेजमेंट द्वारा राज्य कार्यालय से एमयू प्राप्त कर संचालित किया जाता है। कॉल सेंटर के माध्यम से आईडी जनरेट कर वाहन चालक अपना कार्य संपन्न करता है। इस मामले में वाहन चालक को किसी भी आदेश की सूचना नहीं मिली थी, फिर भी उसने अवैध रूप से शराब का परिवहन किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि 102 महतारी सेवा एक्सप्रेस के माध्यम से किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि के मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

See also  गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में सिख समाज ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर किया स्वागत

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।