टीआरपी डेस्क। mahindra breaks sales records in september : बीता सितंबर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए यादगार महीना रहा। GST दरों में कटौती और नवरात्रि के त्योहारी मौसम ने कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल ला दिया। इसी के साथ Mahindra & Mahindra ने अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की। सितंबर में कंपनी ने 56,233 पैसेंजर वाहनों की बिक्री कर पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बिक्री

सितंबर 2024 में महिंद्रा ने 51,062 गाड़ियां बेची थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा 10% बढ़कर 56,233 यूनिट्स पहुंच गया। कुल ऑटो सेल्स (घरेलू + एक्सपोर्ट) मिलाकर 1,00,298 वाहन बिके, यानी 16% की ग्रोथ। SUV के साथ हल्के कमर्शियल वाहन और थ्री-व्हीलर भी तेज़ी से बिके।

बिक्री में तेजी के कारण

वाहनों की बढ़ी बिक्री का मुख्य कारण GST 2.0 और नवरात्रि का त्योहारी मौसम रहा। सरकार ने 22 सितंबर से छोटे वाहनों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया और कम्पेन्सेशन सेस खत्म किया। महिंद्रा ने यह फायदा ग्राहकों तक पहुँचाया, जिससे कई मॉडल्स के दाम 1 लाख रुपये तक घट गए।

See also  CG Congress: 'डबल इंजन बनी ट्रबल इंजन', ब्लॉक अध्यक्षों के प्रशिक्षण और UCC के विरोध को लेकर बोले दीपक बैज

महिंद्रा ऑटोमोटिव डिविजन (Mahindra Automotive Division) के CEO नलिनीकांत गल्लगुंटा ने कहा, “GST 2.0 और नवरात्रि के पहले नौ दिनों में डिमांड जबरदस्त रही। SUV सेगमेंट में 60% तक उछाल आया है।

सप्लाई चेन में रुकावट

हालांकि बिक्री शानदार रही, लेकिन सितंबर के अंतिम 10 दिनों में ट्रेलर की कमी के कारण डीलरशिप तक वाहन सप्लाई अटकी। इससे बिक्री पूरी क्षमता के साथ नहीं हो सकी।

सितंबर 2025 की कुल बिक्री

  • कुल वाहन बिक्री (घरेलू + निर्यात): 1,00,298 यूनिट्स (16% वृद्धि)
  • कुल SUV बिक्री: 58,714 यूनिट्स
  • घरेलू कमर्शियल वाहन: 26,728 यूनिट्स (18% वृद्धि)
  • हल्के कमर्शियल वाहन (2–3.5 टन): 23,342 यूनिट्स (21% वृद्धि)
  • थ्री-व्हीलर (इलेक्ट्रिक वाहन समेत): 13,017 यूनिट्स (30% वृद्धि)
  • एक्सपोर्ट: 4,320 यूनिट्स (43% वृद्धि)

अगस्त से सितंबर तक बदलाव

15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म की घोषणा की थी। जिसके बाद ग्राहकों ने खरीदारी टाल दी थी। लेकिन 22 सितंबर से नई दरें लागू होने और नवरात्रि की शुरुआत के साथ मांग बढ़ गई और महिंद्रा ने सितंबर में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की।

See also  नशे में धुत लड़कियों की गुंडागर्दी, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला