IGAU entomology exam paper allegedly leaked before semester examination
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एंटोमोलॉजी परीक्षा से पहले पेपर वायरल होने के दावे पर छात्रों ने विरोध जताया।

IGAU Paper Leak: छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एंटोमोलॉजी के सेमेस्टर एग्जाम से पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय में परीक्षा सुबह 10 बजे से होनी थी, लेकिन छात्रों के मुताबिक करीब सुबह 8 बजे ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

परीक्षा से दो घंटे पहले सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा

जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज एंटोमोलॉजी का सेमेस्टर एग्जाम आयोजित किया जाना था। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था। छात्रों का दावा है कि परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही एंटोमोलॉजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर वायरल होने की जानकारी सामने आने के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। हालांकि, वायरल पेपर वास्तव में परीक्षा का मूल प्रश्नपत्र है या नहीं और यह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

See also  मिशन 2024-भाजपा के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन 3 मार्च को

वायरल प्रश्नपत्र का स्क्रीशॉट

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

पेपर वायरल होने की जानकारी के बाद छात्रों ने विरोध जताया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर पहुंचने की घटना परीक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।

पहले भी सामने आया था पेपर लीक का मामला

छत्तीसगढ़ में पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा के पेपर के लीक होने के दावे को लेकर भी विवाद हुआ था। 12वीं की हिंदी परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई थी और परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई थी। इसके बाद 15 मार्च को छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की जानकारी साझा की थी। मामले को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने सिविल लाइंस और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं परीक्षा निरस्त कर दी गई है दुबारा परीक्षा होगी 4 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है साइबर थाने में विवि प्रशासन FIR दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

कृलेज प्रबंधन को परीक्षा विभाग के ही किसी अधिकारी द्वारा पेपर लीक करने की सूचना मिली है। वायरल चैट से स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पेपर लीक मामले की जांच के लिए समिति गठित की जा रही है जिसमें डीआई समेत विवि के 3 वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किए जाने की सूचना है।

See also  सिस्टर सिटी : देश के 40 शहर एक-दूसरे से जुड़ेंगे, वाराणसी को अमृतसर और अमरावती को अटलनगर नवा रायपुर को स्मार्ट बनाने का जिम्मा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।