बीजेपी का जेल भरो आंदोलन, सीएम हाउस का घेराव करने निकले भाजपाई, कई नेता गिरफ्तार

रायपुर। भाजपा के नेताओं ने सरकारी आदेश को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर सैकड़ों की तादाद में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और उसे तोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरे हैं।

कालीबाड़ी से सीएम हाउस जाने के लिए मार्च शुरू हो गया है। वहीं घड़ी चौक पर भी भाजपाईयों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए हैं। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

भाजपा नेताओं के लिए ये जेलभरो अंदोलन चुनावी सक्रियता का बिगुल भी है। सभी बड़े नेता इस विरोध प्रदर्शन में पूरा जोर लगाते दिखेंगे। बाकायदा बैठक लेकर सभी दिग्गजों को उनकी जिम्मेदारी दी गई है। जेल भरो मार्च करने के लिए भाजपा नेता तेलीबांधा, कालीबाड़ी, आजाद चौक, फाफाडीह की सड़कों पर जमा हुए। बता दें कि यह प्रदर्शन भाजपा पूरे प्रदेशभर में कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।