अब सामने आई जूनियर डॉक्टर की गुंडागर्दी, दोस्तों के साथ मिलकर कारोबारी को पीटा
अब सामने आई जूनियर डॉक्टर की गुंडागर्दी, दोस्तों के साथ मिलकर कारोबारी को पीटा

रायपुर। अब छत्तीसगढ़ की राजधानी में जूनियर डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर व उसके साथियों ने मिलकर एक कारोबारी के साथ जमकर मारपीट की है। कारोबारी ने इस मामले में थाने में शिकायत की है।

व्यापारी रमनदीप छाबड़ा ने पुलिस को बताया कि उसके महिला मित्र को लेकर जूनियर डॉक्टर अविनाश ने धारदार नुकीले हथियार से वार किया। साथ ही गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी की इस शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

मौदहापारा पुलिस ने बताया कि जूनियर डॉक्टर और उसके साथियों ने कारोबारी रमनदीप छाबड़ा के साथ मारपीट की है। प्रार्थी रमन दीप छाबड़ा मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल में अपनी महिला मित्र को कुछ सामान देने आया हुआ था। इस दौरान अविनाश आकर रमनदीप के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट में कारोबारी रमनदीप छाबड़ा को चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत पर थाना मौदहापारा में आरोपी अविनाश के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

See also  छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में हेड मास्टर को शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।