जस्टिस शरद गुप्ता ने दिया इस्तीफा… राज्य सरकार दे सकती है अहम जिम्मेदारी
जस्टिस शरद गुप्ता ने दिया इस्तीफा… राज्य सरकार दे सकती है अहम जिम्मेदारी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ रहे जस्टिस शरद गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। जस्टिस गुप्ता ने सेवानिवृत्ति से एक माह पूर्व इस्तीफा दिया है।
राष्ट्रपति को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है राज्य सरकार से उन्हें नया असाइनमेंट मिलने वाला है। इसके लिए उन्होंने अपनी सहमति दे दी है। अब ऐसे में यह संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही राज्य सरकार जस्टिस गुप्ता को किसी महत्वपूर्ण पद की जवाबदेही दे सकती है।

वर्तमान में हाईकोर्ट जस्टिस के स्तर के कई पद खाली हैं। मानवाधिकार आयोग, इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल, रेरा अपीलीय ट्रिब्यूनल, पुलिस बोर्ड, जीएसटी ट्रिब्यूनल। ऐसे में कयास है कि जस्टिस गुप्ता को इन्हीं में से कोई दायित्व मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  बड़ी खबरः इस वर्ष 1 करोड़ 25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी सरकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।