कानन पेंडारी में मादा के बाद नर दरियाई घोड़ा गजनी की हार्ट अटैक से मौत
कानन पेंडारी में मादा के बाद नर दरियाई घोड़ा गजनी की हार्ट अटैक से मौत

बिलासपुर/रायपुर। कानन पेंडारी चिड़ियाघर (Kanan Pendari Zoo) में 13 साल के नर दरियाई घोड़ा गजनी की मौत हो गई है। डीएफओ कुमार निशांत का कहना है दरियाई घोड़ा की मौत हार्टअटैक से हुई है। इससे पहले सजनी की मौत हाईअटैक से हो गई थी।

सूचना मिलने पर तत्काल संयुक्त संचालक पशु विभाग दरियाई घोड़ा की मौत के बाद शव परीक्षण के लिए बुलाया गया। उनके द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित की गई।

वेटनरी डॉक्टर अनूप चटर्जी व डॉक्टर पूनम पटेल कानन पेंडारी में पदस्थ डॉ. अजीत पाण्डेय डाक्टर स्मृता प्रसाद के संयुक्त टीम द्वारा ने पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मादा दरियाई घोड़ा की मौत का​र्डियो रेस्पिरेटरी कोलेप्स यानी हृदय श्वसन तंत्र में तकलीफ के कारण हुई है। फिलहाल गजनी के बिसरा की जांच के लिए नानाजी देशमुख वेटनरी सांइस यूनिवर्सिटी जबलपुर भेजा गया है।

बता दें कि गजनी को दिल्ली जू से 2010 को एक हाईना और एक जोड़ी लोमड़ी के बदले में कानन पेंडारी लाया गया था।

See also  निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता को फिर तगड़ा झटका, इस मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।