मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच की जंग और भी तेज हो गई है। सभी दलों से अपने उम्मदीवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है और प्रत्याशी अपना नामांकन भी कर रहे हैं।

आज भाजपा ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें छत्तीसगढ़ से कोई भी नेता शामिल नहीं है। वहीं कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। बता दें कि आज जारी हुई इस सूची में केंद्रीय और राज्य के नेताओं समेत 40 लोगों को जगह दी गई है। सूची में सबसे पहला नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का नाम शामिल है

इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से सचिन पायलट को जगह नहीं दी गई है। वहीं लोकसभा सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। इस सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।

See also  आरपीएफ ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 2.40 लाख रूपए का गांजा पकड़ा

इन दिग्गजों को मिली जगह

पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केरल से सांसद शशि थरूर, राज बब्बर, कन्हैया कुमार समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।