Hostel student dies by drowning
Hostel student dies by drowning

old child go missing from the hostel: सोनहत विकासखंड स्थित मझारटोला आदिवासी बालक छात्रावास में रहने वाले चौथी कक्षा के 9 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, जो बैकुंठपुर ब्लॉक के टेंगनी गांव का रहने वाला था। मौत के बाद प्रशासन ने अधीक्षक अशोक एक्का को निलंबित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रिंस मंगलवार सुबह अचानक छात्रावास से बाहर चला गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर हॉस्टल प्रबंधन और अन्य बच्चों ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह छात्रावास के पीछे स्थित एक डबरी (छोटे तालाब) में छात्र का शव तैरता हुआ मिला। सूचना से छात्रावास और इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

लापरवाही पर अधीक्षक निलंबित, कलेक्टर ने दिए जांच आदेश

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में अधीक्षक अशोक एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही कलेक्टर ने सोनहत SDM को पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

छात्रावासों की देखरेख में हो रही है लापरवाही

छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा प्रदेश भर में छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इनमें अधिकांश आदिवासी बच्चों के लिए है। जिलों में लगभग हर रोज होस्टल्स में अव्यवस्था और अधीक्षकों की लापरवाही के मामलों में छात्रों के प्रदर्शन हो रहे हैं। औसतन हर रोज एक छात्रावास निलंबित हो रहा है। इसके पीछे प्रमुख वजह शिक्षा विभाग के अफसरों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही है। मैदानी स्तर का अमला हॉस्टल और स्कूलों की मॉनिटरिंग नहीं करता, जिसके चलते जिम्मेदार लोग लापरवाह हो चले हैं और इसका खामियाजा मासूम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल 1. क्या हुआ है?
जवाब: कोरिया के सोनहत मझारटोला आदिवासी बालक छात्रावास के कक्षा 4 के 9 वर्षीय छात्र प्रिंस की डबरी में डूबने से मौत, शव बुधवार सुबह छात्रावास के पीछे की डबरी में मिला।

सवाल 2. छात्र कब से लापता था?
जवाब: मंगलवार सुबह अचानक छात्रावास से बाहर चला गया था, देर तक नहीं लौटने पर तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।

सवाल 3. मृतक कौन था?
जवाब: प्रिंस, बैकुंठपुर ब्लॉक के टेंगनी गांव का रहने वाला, मझारटोला छात्रावास में चौथी कक्षा में पढ़ता था।

सवाल 4. प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?
जवाब: कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने के आरोप में अधीक्षक अशोक एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

सवाल 5. जांच किसे सौंपी गई?
जवाब: सोनहत SDM को पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।