कुमारी शैलजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा रायपुर पहुंची है। माना एयरपोर्ट पर दीपक बैज ने उनका स्वागत किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में होगी।

बता दें कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआइसीसी के सचिव डा. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, एआइसीसी के संयुक्त सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस मुख्यालय में सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में जिला के संगठन के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री प्रशासन रवि घोष, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेंद्र ठाकुर, भावसिंह, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल सहित अन्य जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

See also  एसआई- प्लाटून कमांडर भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब महिला की जगह पुरुष अभ्यर्थियों की होगी भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।