रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मिले तीन नर कंकालों के मामले में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एसपी ने कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल को गुमशुदगी मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन अटैच कर दिया है।

जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि ये नर कंकाल एक ही परिवार के तीन सदस्य, मां, बेटे और बेटी के हैं। मृतकों की पहचान कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी कौशल्या ठाकुर (35), मुस्कान ठाकुर (17), और मिंटू ठाकुर (7) के रूप में हुई है। सितंबर महीने में कौशल्या और उनके दोनों बच्चे लापता हो गए थे। परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़े और अन्य सामानों के आधार पर इन कंकालों की पहचान की।

बता दें कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कंकालों को परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हत्या के इस मामले ने कई सवाल खड़े किए हैं और पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

See also  तंबाकू के सेवन से मुंह में हो गया था कैंसर, सर्जरी कर बचाई जान

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

इस हत्याकांड से स्थानीय समुदाय में भय और आक्रोश का माहौल है। तीन परिवारजनों की निर्मम हत्या से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस पर लापरवाही के आरोपों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।