रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में डेंगू ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में जिले के कई वार्डों से 10 से अधिक डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। संतोषी वार्ड, वृंदावन कॉलोनी समेत अन्य क्षेत्रों में जांच के दौरान मरीज पाए गए हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। जनवरी से अब तक जिले में कुल 238 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेंगू के अधिकांश केस वार्डों से सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को साफ-सफाई और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध करेगी भाजपा, कांग्रेस पर किसान बिल को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप

जहां-जहां डेंगू के लार्वा पाए जा रहे हैं, वहां मौके पर ही उन्हें नष्ट किया जा रहा है। साथ ही दवाइयों का छिड़काव कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि डेंगू जैसी गंभीर बीमारी पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।