Crime

अभनपुर। छत्तीसगढ़ के अभनपुर जिले के सारखी से एक हत्या कांड का मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी ने लोहे के रॉड से सिर पर वार कर ठेकेदार को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि घटना को अंजाम देने वाला ठेकेदार का ही लेबर है। वहीं आरोपी ने ठेकेदार की पत्नी के साथ बातचीत को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या के एक दिन पहले ही सारखी ग्राम में ठेकेदार का शव मिला था, जिसके पोस्टमार्डम रिपोर्ट में इस हत्या का खुलासा हुआ है। मृतक की उम्र 26 वर्षीय बताई जा रही है, परिचित द्वारा पता चला कि वह आरंग निवासी था।

मजदूर ने ठेकेदार की हत्या कर उसके शव को सारखी में एक निर्माणधीन बिल्डिंग में छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।