बीजापुर। जिले में बुधवार की दरमियानी रात नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। नक्‍सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की गई।मृतक मुचाकी लिंगा (40 वर्ष) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का निवासी है।

आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। विधानसभा चुनाव पूर्व माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के संबंध में पर्चे भी क़़ई इलाकों में फेंके है। माओवादियों द्वारा प्रेस नोट में मतदान दलों को पुलिस के साथ दाखिल होने के मना किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।