घर में घुसा तेंदुआ, बुजुर्ग पर हमलाकर घसीटते जंगल ले गया, मौत

कांकेर। चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम पलेवा में बीती रात एक तेंदुए ने बुजुर्ग को उसके घर में घुस कर शिकार बना लिया। देर रात में तेंदुआ बुजुर्ग पर अपना जबड़ा गड़ाने के बाद उसे घर से दूर जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया।

​तेंदुआ ग्रामीणों के शोर मचाने से बुजुर्ग को वहीं छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। लहूलुहान बुजुर्ग को रात में ग्रामीणों की मदद से चारामा अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।

जानकारी के अनुसार पलेवा निवासी गाड़ाराम जुर्री (72 वर्ष) बीती रात अपने घर में सोया था। तभी तेंदुआ उस पर झपट पड़ा घसीटते हुए जंगल की ओर ले जा रहा था, तभी ग्रामीणों के शोर से बुजुर्ग को वहीं छोड़ जंगल की ओर भाग निकला।

वन परिक्षेत्र अधिकारी एस आर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत मृतक के परिजनों को 6 लाख रुपए मुआवजा राशि दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

See also  यहां बदमाश को पकड़ने गई महिला टीआई व पुलिस टीम पर रॉड व धारदार हथियार से जानलेवा हमला, महिला टीआई का हाथ टूटा, सब इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।