लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत शनिवार को फिर से बिगड़ गई। उनका डायलिसिस किया जा रहा है। डॉक्टर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे हैं। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बार था जब सीएम योगी पूर्व सीएम का हालचाल जानने पहुंचे थे।

सूत्रों के मुताबिक उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे। सीएम ने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन और परिजनों से कल्याण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

बता दें कि कल्याण सिंह को 4 जुलाई को नाजुक अवस्था में पीजीआई शिफ्ट किया गया था। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन बताते हैं कि पूर्व सीएम के उपचार में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।