रायपुर। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध सुदर्शन पहाड़ पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक तेंदुए को पहाड़ की ढलानों पर खुलेआम घूमते हुए देखा। शुरुआत में इसे अफवाह माना गया, लेकिन जब तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो यह स्पष्ट हो गया कि वन्यजीव अब शहर की दहलीज़ तक पहुंच चुका है।

घटना स्थल के आसपास एसडीएम और तहसीलदार के बंगले समेत सरकारी कॉलोनियां, अधिकारी आवास और घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की इलाके में पिंजरे लगाए गए, रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।

बता दें कि यह घटना केवल एक तेंदुए की उपस्थिति नहीं, बल्कि शहरीकरण और जंगलों के बीच बढ़ते संघर्ष की चेतावनी भी है। सुदर्शन पहाड़, जहां यह तेंदुआ देखा गया, कभी घने जंगलों और जैव विविधता से भरा वन्य क्षेत्र था, जो वन्यजीवों के लिए आदर्श आवास माना जाता था। अब इस शांत इलाका भी मानव बस्तियों के फैलाव से प्रभावित हो रहा है।

See also  दिव्यांग आरक्षण पर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, कहा- श्रेणी तय करना सरकार व नियुक्तिकर्ता का है विशेषाधिकार

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।