रायपुर। आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन का आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करने जा रही है। इसमें पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार कुमारी शैलजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हैं मौजूद। बता दें कि प्रत्याशियों की घोषणा के ठीक आयोजित इस सम्मेलन को लेकर सभी दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।