रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा चुनाव को लेकर अहम जानकारी दी है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।

इसके तहत छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 मतदाताओं की जानकारी दी गई है। अंतिम प्रकाशन में 1 लाख 20 हजार 920 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उसके अनुसार 18 से 19 आयु वर्ग के कुल मतदाता 5 लाख 7 हजार 184 हैं। इसके साथ-साथ महिला मतदाता की संख्या 1करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 हैं, और पुरूष मतदाता की संख्या 1 करोड़ 1लाख 80 हजार 405 हैं।

वहीं प्रदेश में 732 थर्ड जेंडर यानी तृतीय लिंग मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनेंगे। मतदान केंद्र पुनरीक्षण में कुल 3 लाख 23 हजार 602 नाम विलोपित किए गए। इसके साथ ही मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर हेल्प लाइन एप बनाया गया हैं।

See also  कवासी लखमा ने कहा : "बेटे के लिए बहू मांगने गया था पार्टी ने मुझे ही दुल्हन सौंप दी.."

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।