टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में सक्रिय नक्सली संगठनों को बड़ा झटका लगा है। दोनों राज्यों की सीमा से सटे संवेदनशील इलाके में लंबे समय से सक्रिय 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी माओवादियों ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक के समक्ष हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने की घोषणा की। इन पर 1.84 करोड़ के इनाम घोषित थे।

यह सामूहिक सरेंडर ओडिशा के मलकानगिरी जिला मुख्यालय में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले और ओडिशा के सीमावर्ती जंगलों में सक्रिय रह चुके हैं और कई माओवादी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

See also  Bharatmala Land Compensation Scam Case: भारतमाला जमीन मुआवजा घोटाला मामले में साल भर से फरार एसडीएम निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 मार्च तक रिमांड पर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।