टीआरपी डेस्क। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी की यात्रा पर हैं। जहां उनके द्वारा दिए गए भाषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनपर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने ने बर्लिन में दिए गए उनके भाषण पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों पर सवाल उठाते हैं और इससे देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी भारत में अराजकता और अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करते हैं और भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़े करते हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस को न तो भारतीय लोकतंत्र पर भरोसा है और न ही देश की प्रगति पर।

See also  कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, राहुल पर टिप्पणी को लेकर आए थे सुर्खियों में

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने के बजाय विदेशों में भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के बयान देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता नहीं बल्कि दुष्प्रचार के नेता बन गए हैं।

पूनावाला ने आरोप लगाया कि बर्लिन में राहुल गांधी ने भारत की संस्थाओं पर कब्जे और निष्पक्षता खत्म होने जैसे बयान देकर देश का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एजेंडा विदेशी मंचों पर भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाना है।

राहुल गांधी ने बर्लिन के हर्टी स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में संस्थागत ढांचे पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया जा रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।

See also  प्रियंका गांधी ने MP में फूंका चुनावी बिगुल : बोलीं- मध्यप्रदेश के 18 साल देख लीजिए, अब 6 महीने बचे सोचने के लिए…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।