रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे में अचानक बड़ा बदलाव किया गया है। पहले उनका रायपुर पहुंचने का समय कल दोपहर तय था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शाह अब आज रात ही विशेष विमान से रायपुर आएंगे। मंत्रालय ने इसकी आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को भेज दी है, जिसके बाद सभी एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।

एयरपोर्ट से लेकर शहर के वीआईपी रूट तक सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। रात के समय वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए बैरिकेडिंग, रूट क्लीयरेंस और चेकिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाई जा रही है।

सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस, एसएसजी और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने पूरे प्रोटोकॉल की समीक्षा शुरू कर दी। कार्केट सहित वरिष्ठ अधिकारी देर रात की तैनाती को लेकर मीटिंग में जुटे हैं। एयरपोर्ट, शाह के ठहराव स्थल और संभावित कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा का घेरा और सख्त कर दिया गया है।

शाह के रात में पहुंचने के बाद उनके कल के कार्यक्रमों में भी फेरबदल होने की संभावना है। औपचारिक शेड्यूल का इंतज़ार जारी है, लेकिन माना जा रहा है कि वे राजनीतिक, संगठनात्मक और प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां होटल, रूट मैप और संभावित कार्यक्रम स्थलों की फिर से जांच कर रही हैं। एयरपोर्ट पर फुल-प्रूफ सुरक्षा की तैयारी है और इंटेलिजेंस यूनिट को भी ज्यादा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।