SDM Transfer : यूपी में प्रशासनिक सर्जरी, कई जिलों के एसडीएम बदले, देखें सूची
SDM Transfer: Administrative reshuffle in UP

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय से कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चार पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर लिस्ट इस प्रकार है:

  • कृष्णा प्रसाद जांगड़े (निरीक्षक): वर्तमान में थाना प्रभारी पाण्डुका के पद पर तैनात थे, इन्हें अब रक्षित केन्द्र गरियाबंद संबद्ध प्रभारी जिला विशेष शाखा, कार्यालय पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • चिन्ताराम देशमुख (उप-निरीक्षक): जो अब तक थाना प्रभारी फिंगेश्वर के रूप में कार्य कर रहे थे, उन्हें अब पाण्डुका थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
  • जयप्रकाश नेताम (उप-निरीक्षक): थाना फिंगेश्वर में पदस्थ इस अधिकारी को पदोन्नत करते हुए अब उसी थाने (थाना फिंगेश्वर) का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • मनीष वर्मा (सउनि): रक्षित केन्द्र गरियाबंद में तैनात मनीष वर्मा को अब पाण्डुका थाने में नई पदस्थापना दी गई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।