मौसम के बदले मिजाज और मुंबई में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब छत्तीसगढ़ के यात्रियों पर भी दिखने लगा है। मुंबई एयरपोर्ट पर भारी बारिश के चलते अब तक 17 उड़ानें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि रायपुर रूट समेत करीब 217 उड़ानें घंटों की देरी से चल रही हैं।

24 घंटे में 20 सेमी बारिश

पश्चिमी तट पर मानसून ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत के मुताबिक, मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में पिछले 24 घंटों के भीतर 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी बारिश दर्ज की गई है।

इन राज्यों में रेड अलर्ट: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के तटीय इलाकों और केरल के लिए मौसम विभाग ने ‘रेड’ वॉर्निंग जारी की है।

40 से 50 सेमी तक बारिश: मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों जैसे पुणे और महाबलेश्वर में आफत की बारिश हो रही है। महाबलेश्वर में तो कुछ जगहों पर बारिश का स्तर 40 से 50 सेमी के बीच पहुंच गया है।

21 सेमी से ज्यादा पानी: अगले कुछ घंटों में कई जगहों पर 21 सेंटीमीटर से ज्यादा मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है।

मंत्रालय के डिजास्टर रूम में सीएम फडणवीस की बड़ी बैठक

दरअसल, हालात की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में बने डिजास्टर कंट्रोल रूम में एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में आपदा राहत मंत्री गिरीश महाजन और सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।