टीआरपी डेस्क। फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा विशेषज्ञों ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. वीरेंद्र हेरोदिया की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है। डॉक्टरों का आरोप है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसकी शिकायत वे जिला चिकित्सा अधिकारी गरियाबंद और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से पहले ही कर चुके हैं।

शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर अब चिकित्सा अधिकारी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दे रहे हैं। इसके साथ ही, डॉक्टरों ने आज राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान, उन्होंने लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।