हॉट स्पॉट बने खनिज विभाग को किया सील, एक बाबू की हो चुकी है मौत
हॉट स्पॉट बने खनिज विभाग को किया सील, एक बाबू की हो चुकी है मौत

कोरबा। खनिज विभाग में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और एक कर्मचारी की मौत को देखते हुए जिला प्रशासन ने कार्यालय को सील कर दिया है। विभाग के अधिकांश कर्मी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं। कोरबा जिले का खनिज विभाग पूरी तरह कोरोना संक्रमण की जद में है। इतना ही नहीं खनिज विभाग से सटे कार्यालय खनिज न्यास शाखा में भी कोरोना की एन्ट्री हो चुकी है। इसे देखते हुए कोरोना का हॉट स्पॉट बने खनिज विभाग को सील कर दिया गया है। यहां पहले विभाग के मुखिया पॉजिटिव हुए उसके बाद एक बाबू फिर जिला खनिज अधिकारी और फिर एक के बाद एक 6 लोग कोरोना संक्रमित हो गए है।

संक्रमण के बावजूद खोली गई निविदा

कोरोना हॉट स्पॉट बनने के बाद भी इस विभाग की लापरवाही कम नही हुई और कर्मियों की नाराजगी के बाद भी यहाँ एक टेण्डर खोला गया। अब इसका खामियाजा विभाग को ही भुगतना पड़ रहा है। टेंडर खोलने के दौरान जिस बाबू की उपस्थिति रही वो कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुका है। इसके बाद ही हॉट स्पॉट बने खनिज विभाग को सील किया गया है।

See also  मरवाही के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. केके ध्रुव ने ली शपथ, सीएम भूपेश बघेल भी हुए शामिल
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।