छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 8 बजे के बाद अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर लगा बैन
छत्तीसगढ़ के दो जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

टीआरपी डेस्क। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के साथ छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सख्ती का दूसरा दौर भी शुरू हो गया है। प्रदेश के सूरजपुर और जशपुर जिले में इस साल का पहला नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा और जशपुर कलेक्टर महादेव कांवरे ने आज नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी कर दिया। इसके मुताबिक रात आठ बजे के बाद बाजार बंद हो जाएंगे।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रात आठ बजे के बाद सुबह 6 बजे तक दुकानें नहीं खुलेंगी। रात 8 बजे के बाद दुकान खुली पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनावश्यक घूमते पाये जाने पर महामारी एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।

सूरजपुर जिले में अभी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंताजनक स्थिति में नहीं पहुंची है। सोमवार को सूरजपुर जिले में कुल 7 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 254 हो गई है। वहीं जशपुर जिले में सोमवार को 32 नये मामले सामने आये हैं। इनको मिलाकर एक्टिव केस की संख्या 325 हो गई है। जशपुर में अभी तक 4 हजार 755 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 38 की जान जा चुकी है।

See also  Promoted From Constable To Head Constable- एसएसपी ने लगाया 8 कर्मचारियों को बैज

होटलों से पार्सल सुविधा 11:30 तक

जशपुर कलेक्टर के आदेश में होटलों से खाने बंधवाकर घर ले जाने की सुविधा रात 10 बजे से 11.30 बजे तक दी गई है। इसके बाद ऐसे होटलों पर भी नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। इन आदेशों का पालन कराने के लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है।

होम आइसोलेशन पर सख्ती

कलेक्टरों ने होम आइसोलेशन के मामलों में भी सख्ती का आदेश दिया है। कहा गया है कि होम आइसोलशन की शर्तों का कठोरता से पालन कराया जाये। अगर कोई उल्लंघन करता पाया जाता है तो प्रशासन से होम आइसोलेशन से निकालकर अस्पताल अथवा कोविड-केयर सेंटर में भर्ती करा देगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।